भदोही के सेमराधनाथ (ईनारगांव) पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले - बीजेपी को देश में नफरत फैलाने की बीमारी
सज्ञानपुर,भदोही:- उ0प्र0 के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व निर्धारित समय से एक घंटे विलम्ब लगभग 12:30 बजे दोपहर बाद भदोही जनपद के सेमराधनाथ (ईनारगांव) पहुंचकर समाजवादी शिक्षक सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह में हेलीकॉप्टर से उतरे,तो सियासत हावी हो गई। पंडाल में कई लाखों से खचाखच भरी भीड़ के दौरान जयघोष से आकाश गुंजायमान हो उठा।
अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर से उतरते ही विशाल मंच तक पहुंचने के लिए पुलिस कर्मियों से जमकर धक्का मुक्की हुई। विशाल मंच में जुटी लाखों की भीड़ ने सबका ध्यान आकर्षित किया है।जे.आर.एस.एन.पब्लिक स्कूल इनारगांव डुहियां में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जुटने वाली अपार भीड़ की खूब चर्चा रही। जिससे सत्ता परिवर्तन की अटकलों को बल मिल रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री मा0अखिलेश ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा।कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का यूपी सरकार उद्घाटन करने का काम किया है। सपा के कामों का फीता काटकर भाजपा अपना
सरकार चला रही है। कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री का निष्फल कार्यकाल इसी बात में बीत रहा है। भाजपा सपा के कार्यकाल में हुए कामों का फीता काट कर वाहवाही लूट रही है।
समाजवादी पार्टी के समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कुलपति बी.पान्डेय द्वारा आयोजित जे.आर.एस.एन पब्लिक स्कूल के ग्राउंड पर सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दों से लोगों को भटका रही है। उसको नफरत फैलाने की बीमारी है।
भदोहीपहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि हमने मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस वे सहित तमाम विकास के काम किए हैं। अब बीजेपी सरकार काम करने के बजाए नाम बदलने का काम कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने कहा था- अच्छे दिन लाएंगे, करोड़ों नौकरी नौजवानों को देंगे? कहां हैं वो नौकरी, वो रोजगार? ये भदोही और सीतामढ़ी के लोग वोट देकर जवाब देंगे। जो लोग कह रहे हैं कि नया भारत बनेगा, महागठबंधन कह रहा है कि देश को नया प्रधानमंत्री देगा।

Comments
Post a Comment
Thank you