Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2021

औराई: तालाब किनारे लावारिस शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

बभनौटी के बाड़ी गांव की घटना ज्ञानपुर,भदोही:- औराई थानाक्षेत्र के बभनौटी के बाड़ी गांव में हाईटेंशन तार के पास तालाब के किनारे आज सोमवार को लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव देखने के लिए राहगीरो की भीड़ लग गयी। राहगीरों ने आशंका जताया कि युवक का हत्या कर सुनसान जगह पाकर तालाब के पास फेंक दिया गया है। युवक के चेहरे पर कई जगह चोट के निशान भी देखे जा रहे हैं।  राहगीरों के मुताबिक मृतक सफेद रंग की चेकदार शर्ट और काले रंग की पैंट पहना हुआ था जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। सूचना के बाद औराई इंस्पेक्टर सदानंद सिंह मयफोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।                                                 रिपोर्टर जावेद अली