जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अमावस्या मेला में न आएं अपने अपने घर से ही पूजा अर्चन करें
चित्रकूट
---------------------------------------
जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में खोया पाया केंद्र रामघाट पर भाद्र पद मास की अमावस्या मेला को देखते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने विद्युत पेयजल साफ-सफाई शौचालय स्वास्थ्य सुविधाएं सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की अमावस्या मेला को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए रामघाट में जहां पर मां मंदाकिनी नदी पर गहरा है और लोगों की डूबने से मृत्यु होती है वहां पर बैरिकेडिंग तथा साइन बोर्ड लगा कर प्रतिबंधित कर दिया जाए चौकी प्रभारी सीतापुर को निर्देश दिए कि वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाए ताकि किसी भी श्रद्धालु की मृत्यु न हो यह हम आप लोगों की जिम्मेदारी है किसी की जान नहीं जाना चाहिए एक जान की बहुत बड़ी कीमत होती है जो संसाधन नदी में डूबने से बचाने के लिए हैं उनका उपयोग किया जाए,उन्होंने ऐसा कि अभियंता सिंचाई को यह भी निर्देश दिए कि जहां पर मां मंदाकिनी गंगा गहरी है वहां पर फिलिंग कराने की भी कार्य योजना बनाकर कार्य कराएं, एसआई नगर पालिका परिषद कर्वी श्री कमला कांत शुक्ला को निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र की अच्छी तरह से साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए सफाई कार्य में टीमें गठित कर ले जो सामुदायिक शौचालय संचालित है उनकी भी अच्छी तरह से साफ सफाई करा दी जाए इसके अलावा मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि निर्बाध रूप से विद्युत व्यवस्था जारी रहे तथा स्ट्रीट लाइटों को जनरेटर से भी जोड़ा जाए ताकि विद्युत जाने पर अंधेरा न हो,परिक्रमा मार्ग में जलेबी वाली गली के पास भीड़ बढ़ने पर डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए तथा सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटो को वारलेस सेट भी दिया जाए ताकि भीड़ आदि समस्याओं पर आदान-प्रदान किया जा सके। क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर श्री शीतला प्रसाद पांडेय को निर्देश दिए मेला को देखते हुए मध्य प्रदेश के अधिकारियों से भी वार्ता करें कि निर्मोही अखाड़ा व पीली कोठी पर जो रोक यात्रियों को लगाते हैं वह न लगाएं तथा मेरी तरफ से जिलाधिकारी सतना को एक पत्र भी भेजा जाए। क्षेत्राधिकारी पुलिस नगर ने बताया कि अमावस्या मेला को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्ना पशु मेला क्षेत्र में किसी भी कीमत पर नहीं घूमना चाहिए यह भी संबंधित अधिकारी मेला से पूर्व सुनिश्चित कर लें। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी से कहां थी सभी सेक्टर जोनल मजिस्ट्रेटो को निर्देश जारी करें कि वह अपने तैनाती स्थल पर रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री जी पी सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्री शीतला प्रसाद पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई, पर्यटन अधिकारी श्री शक्ति सिंह, कोतवाली प्रभारी करबी श्री बीरेंद्र त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सीतापुर श्री रामवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
(संपादक)



Comments
Post a Comment
Thank you