Skip to main content

चित्रकूट जिलाधिकारी वा पुलिस अधीक्षक

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक श्री धवल जायसवाल की उपस्थिति में रामायण मेला प्रेक्षागृह में भाद्रपद की अमावस्या मेला को देखते हुए जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल को  ब्रीफिंग कर दिशा निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए गत वर्षो में मेला में श्रद्धालु नहीं आ पाते थे इस बार भी समाचार पत्रों के माध्यम से अपील की गई इसके बावजूद भी काफी श्रद्धालु पैदल भी आ रहे हैं इसको देखते हुए आप लोग पूरी तैयारी के साथ मेला को सकुशल संपन्न कराएं पर्याप्त मात्रा में फोर्स की व्यवस्था कराई गई है कहां की जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट जिन स्थानों में तैनात किए गए हैं वह अपने संबंधित पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मेला को सकुशल संपन्न कराएं कहा कि जब तक आप लोगों का रिलीवर ड्यूटी पर न आ जाए तब तक आप लोग उक्त स्थान को न छोड़े उन्होंने कहा कि राम घाट पर सबसे ज्यादा मेला का दबाव रहेगा वहां पर सतर्क रहकर ड्यूटी करें अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा चौकी प्रभारी सीतापुर को निर्देश दिए कि आप समस्त संसाधनों के साथ निरंतर भ्रमण सील रह कर कार्य करें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होना चाहिए मत्यगजेंद्र नाथ में भी भीड़ को देखते हुए वहां पर भी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए, जल निगम, जल संस्थान, जिला पंचायत राज अधिकारी टैंकरों के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था पूरे मेला क्षेत्र के दौरान कराएं उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग में जलेबी वाली गली में मेला का अधिक दबाव रहेगा वहां पर भी डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक सेक्टर/ जोनल ऑफिसर्स का कम्युनिकेशन रहे, मध्य प्रदेश के अधिकारियों के साथ भी समन्वय  बनाए रखें, मेला के दौरान कई बैरियर्स के माध्यम से धीरे-धीरे भीड़ को चलते रहना देना है भीड़ को रोकना नहीं है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सभी जगहों पर एंबुलेंस स्वास्थ्य टीमें तथा विद्युत विभाग कैंप लगाकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए 24 घंटे विद्युत संबंधी समस्या का निस्तारण


कराएंगे,नगरपालिका तथा जिला पंचायत राज अधिकारी पूरे मेला क्षेत्र की साफ-सफाई अच्छी तरह से कराएं तथा अन्ना पशु भी मेला क्षेत्र के दौरान न विचरण करें यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से कहा कि आप लोग अपने-अपने तैनाती स्थल पर रहकर मेला को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं किसी भी श्रद्धालु के साथ कोई अभद्रता नहीं होना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहां की अमावस्या मेला में श्रद्धालु स्नान करने, परिक्रमा करने तथा दर्शन करने आते हैं किसी श्रद्धालु के साथ अभद्रता नहीं होना चाहिए शांतिपूर्वक मेला को संपन्न कराएं धैर्य व संयम से काम करें कोई श्रद्धालु परेशान है तो उसकी मदद करें अपने तैनाती स्थल को देखले जहां पर कोई कमी हो उसे अभी से ही संबंधित विभाग से संपर्क कर निस्तारण कराएं धार्मिकता एक ऐसी चीज है जिसे हम आप समझ नहीं सकते हैं बरहा के हनुमान जी के पास अगरबत्ती व दीपक न जलाने दिया जाए, कहां की भीड़ को रुकने नहीं देना है मेला चलता रहे मेला राम घाट से स्नान करके जब जाते हैं उस समय भीड़ ज्यादा होती है उसको देखते हुए बैरियर वाइज सूचना देकर मेला को धीरे धीरे जाने दे तथा जो  श्रद्धालु लेट करके परिक्रमा करते हैं उन्हें जो अंदर का रास्ता बनाया गया है उसी से उन्हें चलने के लिए प्रेरित किया जाए, उन्होंने कहा कि आप लोग अराजक तत्वों से भी सावधान रहें उनके प्रति भी सतर्क नजर रखी जाए ताकि कोई घटना न घट सके उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय का आदेश है कि घाटों पर कोई मोबाइल से वीडियो और फोटो नहीं लेगा इसको भी रोका जाए रामघाट में बैरिकेडिंग के आगे लोगों को स्नान न करने दें गाड़ियों की जहां पर पार्किंग की गई है वहां तक ही  जाएं आप लोगों को अगर मेला के दौरान कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं निस्तारण कराया जाएगा।


अपर जिलाधिकारी श्री जी पी सिंह ने कहा कि संपूर्ण मेला क्षेत्र को 7 जोन तथा 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है जिसमें समस्त जोन तथा सेक्टर में अधिकारियों तथा पुलिस बल को तैनात किया गया है जो अपने-अपने सेक्टर व जोन में तैनात रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराएंगे।

इस अवसर पर  अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार राय, अपर उप जिलाधिकारी श्री संगम लाल, श्री राजबहादुर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री शीतला प्रसाद पांडेय सहित समस्त जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा।

                                                                संपादक 
                                                             प्रिया मिश्रा



Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट में वो धमाका… अब सिर्फ धमाका नहीं, सवाल है

  असोह में खाली प्लॉट, दो जगह मिले मानव पैर… पुलिस जांच कर रही, लेकिन कई सवाल अभी बाकी चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र का असोह गांव इस समय एक ऐसे रहस्य के केंद्र में है, जिसका पूरा जवाब अभी जांच के पास भी नहीं है। कर्वी–पहाड़ी मार्ग के पास भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में मानव पैर मिलने के बाद मामला सामने आया। जांच के दौरान दूसरी ओर खेत से एक और पैर मिला। मौके पर गहरा गड्ढा, कपड़ों के चीथड़े और कुछ संदिग्ध सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दो दिन पहले सुना गया तेज धमाका ग्रामीणों के अनुसार, घटना से करीब दो दिन पहले शाम के समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी। उस समय इसे ट्रांसफॉर्मर फुंकने, आकाशीय बिजली या किसी अन्य घटना से जुड़ी आवाज समझकर ज्यादा पड़ताल नहीं की गई। मानव अंग मिलने के बाद वही आवाज अब जांच की एक अहम कड़ी बन गई है। अब सवाल यह नहीं कि धमाका हुआ या नहीं। सवाल यह है कि धमाके वाली जगह पर आखिर था कौन? क्या वहां कोई व्यक्ति विस्फोटक से जुड़ी गतिविधि कर रहा था? क्या यह विस्फोटक तैयार करने की कोशिश के दौरान हुआ हादसा था? या जांच में क...

बाढ़ के बीच SDM को पूर्व विधायक आनंद शुक्ला की फटकार, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल—जवाबदेही या सियासी प्रदर्शन?

पूर्व विधायक ने अधिकारी पर बाढ़ प्रभावित गांवों में न पहुंचने का आरोप लगाया; अब सवाल यह कि तीखी फटकार के बाद धरातल पर पीड़ितों तक कितनी राहत पहुंची? चित्रकूट (SPY NEWS): चित्रकूट की मऊ-मानिकपुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व विधायक बाढ़ प्रभावित इलाके में खड़े होकर मोबाइल फोन पर मऊ के एसडीएम से तीखे लहजे में बात करते और गांव न पहुंचने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ पूर्व विधायक ने लिखा है— “बाढ़ पीड़ितों के वास्तविक कष्ट देखने अधिकारी गाँव नहीं जायेंगे तो मुझसे खरी-खोटी सुनना पड़ेगा। नकारा अधिकारी चित्रकूट में नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है हर पीड़ित की सुनी जाये।” पूर्व विधायक का दावा है कि वह बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर प्रशासन से जवाब मांग रहे थे। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बड़ा सवाल सामने है—क्या यह सिर्फ अधिकारी को फटकारने तक सीमित रहा या इसका असर बाढ़ प्रभावित गांवों तक भी पहुंचा? आवाज ऊंची हुई, अब असर कितना हुआ? जनप्रतिनिधि का जनता की समस्याओं को प्रशासन के ...

बैंककर्मी को सपा नेता का संदेश: खूबसूरती से नौकरी तक… फिर मुख्यमंत्री कोटे से आईएएस बनाने का दावा, अब प्राथमिकी

मथुरा में महिला बैंककर्मी को संदेश भेजने के आरोप में सपा नेता राजन रिजवी पर प्राथमिकी, नौकरी से लेकर आईएएस बनाने के दावे तक उठे गंभीर सवाल महिला ने बिना अनुमति निजी मोबाइल नंबर हासिल करने, आपत्तिजनक संदेश भेजने, पीछा करने और धमकी देने के आरोप लगाए; पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा ६७ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की