Skip to main content

निस्तारण ऐसा होना चाहिए जो धरातल पर दिखे- डीएम

Spy News
----------------------------------------

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक श्री धवल जायसवाल की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार मानिकपुर में किया गया।


जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज लगभग 178 आवेदन पत्र संबंधित विभागों के प्राप्त हुए हैं जिसका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर कराया जाए कहा कि निस्तारण ऐसा होना चाहिए जो धरातल पर दिखे भूमि विवाद के जो भी मामले हैं उसमें राजस्व, पुलिस की टीम मौके पर जाकर समस्या को समझने का प्रयास करें उसी के अनुसार समाधान कराएं समस्या ग्रस्त व्यक्ति की समस्या को अवश्य सुने तभी निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होगा। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने पूर्व संपूर्ण समाधान दिवस के निस्तारित संदर्भों की गुणवत्ता की जांच की तथा समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फोन पर वार्ता कर निस्तारण के बारे में जानकारी की, कहा कि जो भी मामले थाना व तहसील समाधान दिवस में प्राप्त होते हैं उनका मौके पर जाकर ही त्वरित निस्तारण कराया जाए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों कि अगर कोई समस्या हो उसे अवगत कराएं ताकि संबंधित थाना से पुलिस बल भेजकर उस समस्या का निस्तारण कराया जा सके।


तत्पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील मानिकपुर में तहसीलदार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की पत्रावलियों को देखा जिसमें जो विचाराधीन मामले हैं उनको तत्काल निस्तारण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए, उप जिलाधिकारी से कहा कि आप समय-समय पर लंबित पत्रावलियों का निस्तारण के बारे में निरीक्षण करें तथा समय से फीड भी कराया जाए उन्होंने कहा कि जो दाखिल खारिज किए जाते हैं उनको तत्काल फीड कराकर खतौनी में दर्ज कराई जाए कोई भी पत्रावली किसी भी स्तर पर लंबित नहीं रहना चाहिए यह आप लोग सुनिश्चित कर लें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर श्री प्रमेश श्रीवास्तव,अपर उप जिलाधिकारी/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री संगम लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ मानिकपुर श्री सुबोध गौतम, मुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेश द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी श्री कैलाश प्रकाश, जिला विकास अधिकारी श्री आरके त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि श्री राजेश कुमार दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री तुलसीराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री रमेश रंजन मिश्र, तहसीलदार मानिकपुर श्री राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


----------------------------------------
जिला सूचना कार्यालय, चित्रकूट।
         

                                                            प्रिया मिश्रा
                                                                                     संपादक

Comments

Popular posts from this blog

चित्रकूट में वो धमाका… अब सिर्फ धमाका नहीं, सवाल है

  असोह में खाली प्लॉट, दो जगह मिले मानव पैर… पुलिस जांच कर रही, लेकिन कई सवाल अभी बाकी चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र का असोह गांव इस समय एक ऐसे रहस्य के केंद्र में है, जिसका पूरा जवाब अभी जांच के पास भी नहीं है। कर्वी–पहाड़ी मार्ग के पास भाजपा नेता जगदीश गौतम के खाली प्लॉट में मानव पैर मिलने के बाद मामला सामने आया। जांच के दौरान दूसरी ओर खेत से एक और पैर मिला। मौके पर गहरा गड्ढा, कपड़ों के चीथड़े और कुछ संदिग्ध सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। दो दिन पहले सुना गया तेज धमाका ग्रामीणों के अनुसार, घटना से करीब दो दिन पहले शाम के समय तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी। उस समय इसे ट्रांसफॉर्मर फुंकने, आकाशीय बिजली या किसी अन्य घटना से जुड़ी आवाज समझकर ज्यादा पड़ताल नहीं की गई। मानव अंग मिलने के बाद वही आवाज अब जांच की एक अहम कड़ी बन गई है। अब सवाल यह नहीं कि धमाका हुआ या नहीं। सवाल यह है कि धमाके वाली जगह पर आखिर था कौन? क्या वहां कोई व्यक्ति विस्फोटक से जुड़ी गतिविधि कर रहा था? क्या यह विस्फोटक तैयार करने की कोशिश के दौरान हुआ हादसा था? या जांच में क...

बाढ़ के बीच SDM को पूर्व विधायक आनंद शुक्ला की फटकार, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल—जवाबदेही या सियासी प्रदर्शन?

पूर्व विधायक ने अधिकारी पर बाढ़ प्रभावित गांवों में न पहुंचने का आरोप लगाया; अब सवाल यह कि तीखी फटकार के बाद धरातल पर पीड़ितों तक कितनी राहत पहुंची? चित्रकूट (SPY NEWS): चित्रकूट की मऊ-मानिकपुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व विधायक बाढ़ प्रभावित इलाके में खड़े होकर मोबाइल फोन पर मऊ के एसडीएम से तीखे लहजे में बात करते और गांव न पहुंचने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ पूर्व विधायक ने लिखा है— “बाढ़ पीड़ितों के वास्तविक कष्ट देखने अधिकारी गाँव नहीं जायेंगे तो मुझसे खरी-खोटी सुनना पड़ेगा। नकारा अधिकारी चित्रकूट में नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है हर पीड़ित की सुनी जाये।” पूर्व विधायक का दावा है कि वह बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर प्रशासन से जवाब मांग रहे थे। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बड़ा सवाल सामने है—क्या यह सिर्फ अधिकारी को फटकारने तक सीमित रहा या इसका असर बाढ़ प्रभावित गांवों तक भी पहुंचा? आवाज ऊंची हुई, अब असर कितना हुआ? जनप्रतिनिधि का जनता की समस्याओं को प्रशासन के ...

बैंककर्मी को सपा नेता का संदेश: खूबसूरती से नौकरी तक… फिर मुख्यमंत्री कोटे से आईएएस बनाने का दावा, अब प्राथमिकी

मथुरा में महिला बैंककर्मी को संदेश भेजने के आरोप में सपा नेता राजन रिजवी पर प्राथमिकी, नौकरी से लेकर आईएएस बनाने के दावे तक उठे गंभीर सवाल महिला ने बिना अनुमति निजी मोबाइल नंबर हासिल करने, आपत्तिजनक संदेश भेजने, पीछा करने और धमकी देने के आरोप लगाए; पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा ६७ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की