जिला अधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश संरक्षण के संबंध में जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक की गई। जनपद में दिनांक 2 सितंबर तक 294 गौशालाओं लगभग तीस हजार गौवंश का संरक्षण कर दिया गया है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व 17 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं पशु चिकित्सक उपस्थित थे। खेतों वह राजमार्ग व प्रमुख मार्गों से गोवंश को हटाकर गौशालाओं में संरक्षित कर दिया गया है। जिला अधिकारी ने कहा कि प्राइवेट पशुपालक जो अपनी गोवंश सड़क पर छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। क्योंकि सड़क पर पशुओं के रहने से आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाएं होती रहती है। जिला अधिकारी ने कहा कि सभी पशु चिकित्सक अधिकारी इसकी मानिटरिंग करते रहे। जिन ग्राम पंचायतों में गौशाला खाली हैं उनको जल्द से जल्द भरा जाए नहीं तो इसका स्पष्टीकरण देना पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित आसेरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुभाष चंद्र व संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
संपादक
जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट


Comments
Post a Comment
Thank you